नैनीताल में गैस रिसाव, अस्पताल में भर्ती कराएं लोग

ख़बर शेयर करें

नैनीताल के सूखाताल क्षेत्र में पंप हाउस से गैस रिसाव से लोगों को कई किसम की तकलीफ होने लगी। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लोगों को घरों से निकाला और सुरक्षित् जगह पहुंचाया।

नैनीताल में सूखाताल क्षेत्र स्थित पेयजल के पम्प हाउस में

अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस जैसे जैसे बढ़ती

यह भी पढ़ें 👉  विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, लिए पांच नमूने

गई उस क्षेत्र में आसपास रहने वालों को सांस लेने में मुश्किलें

बढ़ती गई। आसपास के लोग खांसने लगे और असहज हो

गए। काफी देर तक परेशानी होने के बाद लोगों ने पुलिस

और प्रशासन को जानकारी दी। शुरू में तो लोग खांसी और

असहजता के कारण कुछ समझ नहीं सके लेकिन, धीरे धीरे

उनके समझ में आ गया और लोगों ने एक दूसरे को खुली

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

और साफ जगह में जाकर सांस लेने को कहा। देखते ही

देखते सूखाताल से दूर मुख्य मार्ग में लोगों की भीड़ जमा हो

गई। इस बीच प्रशासन और पुलिस के साथ । ज्यादा परेशानी

वाले लोगों को एम्ब्युलेंस से अस्पताल ले जय गया।

अस्पताल में उन्हें ऑक्सीजन दी गई और ग्लूकोज के इंजेक्शन लगाए गए। जहरीली गैस की आशंका को देखते हुए उस क्षेत्र के लोगों को घर खाली कर खुली और स्वच्छ हवा में आने को कह दिया गया है। नैनीताल में पिछले 20 घाटों से लगातार बरसात हो रही है जिससे जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ है, जिससे आंखों से आंसू, खांसी और असहज जैसा महसूस होता है। क्लोरीन गैस पेयजल को स्वच्छ बनाने में इस्तेमाल कई जाती है।न

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page