कैंची धाम क्षेत्र में गैस संकट गहराया, दो सप्ताह से नहीं पहुंची वितरण गाड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश

ख़बर शेयर करें

भवाली। कैंची धाम क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर गुरुवार को भवाली से गैस वितरण के लिए जाने वाली गाड़ी पिछले दो सप्ताह से नहीं पहुंची, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को भी क्षेत्र के ग्रामीण गैस सिलेंडर लेने के लिए घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन वितरण वाहन नहीं पहुंचा। मजबूरन लोगों को खाली हाथ ही अपने घरों को लौटना पड़ा। लगातार दूसरी बार गैस आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों के सामने रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
ग्राम प्रधान सीमा आर्या ने बताया कि पिछले दो गुरुवार से गैस की गाड़ी क्षेत्र में नहीं आई है, जिससे लोगों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस वितरण की व्यवस्था सुचारू नहीं की गई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया जाएगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द गैस आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि उन्हें इस परेशानी से राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूँगी में 18जूलाई को लगेगा जनकल्याणकारी शिविर

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page