केवाईसी के लिए गाँवो में अलग कैम्प लगाएं गैस एजेंसी

ख़बर शेयर करें

भवाली। गैस एजेंसी में इन दिनों केवाईसी के लिए लगातार भीड़ बढ़ने लगी है। केवाईसी के लिए रामगढ़ के कई गावो से लोग भवाली गैस एजेंसी में आकर केवाईसी करा रहे हैं। निवर्तमान सभासद किशन अधिकारी ने बताया कि भीड़ बढ़ने से लोगो को केवाईसी कराने को इंतजार करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी गाँवो में जाकर कैम्प लगाए तो लोगो का समय भी बचेगा और केवाईसी भी जल्द हो जाएगी।
गैस एजेंसी के अनुसार लोगो के आधार अपडेट नही है। फिंगर नही लग रहे हैं। आई कांटेक्ट नही हो रहा है। जिससे परेशानी हो रही है। भवाली में घरेलू 14 हजार 362 ऐक्टिव गैस कनेक्शन है। जिसके लिए लगातार केवाईसी की जा रही है।
भवाली गैस ने बताया कि खनसयु , भीडापानी, रामगढ़, काफली, तल्ला रामगढ़ में कैंप लगाकर अपडर किये गए हैं। गैस एजेंसी में सभी के कार्ड अपडेट किये जा रहे हैं। अगर किसी गाँव मे जरूरत पड़ी तो वहां जाकर कैम्प लगाया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page