भवाली। सहायक वन कर्मचारी संघ की एक बैठक वन विश्राम भवन में की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री बृजमोहन रावत ने की। बैठक में मुख्य अतिथि वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडे रहे। संचालन प्रदेश मंडल संगठन मंत्री अशोक नेगी द्वारा किया गया। बैठक में अल्मोड़ा बिनसर में वना अग्नि में शहीद हुए व्यक्तियों का स्मरण करने हेतु वन शहीद स्मारक बनाया बनाने की मांग उठी। ,वन कर्मचारियों ने कहा कि विभागीय कार्यों को खुले टेंडर किए जाए। साथ ही फायर सीजन में आने वाले वर्षों के लिए फील्ड स्टाफ को अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाए। विभाग के कार्मिकों द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव ड्यूटी के तहत वन कर्मचारियों को पुलिस ड्यूटी पर भेजा गया था। टी ए का भुगतान किया जाए। बैठक में में दक्षिणी कुमाऊं व्रत अध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, महामंत्री रंजीत थापा ,कोषाध्यक्ष गिरधर सिंह नेगी, नैनीताल वन प्रभाग मंत्री राजेन्द्र करायत, महिला उपाध्यक्ष मनीष भंडारी, बिमला राठौर, भूमि संरक्षण वन विभाग रामनगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, महामंत्री अजय रावत अजय रावत,सतीश बोरा ,कृपाल सिंह राणा ,हरिश्चंद्र आर्य, तनुजा शाह ,मोनिका कोरंगा,मिनशुल गोसाईं, संजय भट्ट, संतोष जोशी, आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

