भवाली में भी एजेंसी प्रथा के खिलाफ गरजे रोडवेज कर्मचारी, निगम प्रबंधक के खिलाफ की नारेबाजी

ख़बर शेयर करें

रोडवेज कार्यशाला फरसौली में उत्तराँचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन शाखा ने सोमवार को एजेंसी प्रथा के विरोध में प्रदर्शन धरना दिया। कर्मचरियों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन भी किया। यहां कई बिंदुओं पर चर्चा वक्ताओं ने संबोधित किया। कहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम में चालक परिचालकों की आपूर्ति हेतु नियुक्ति एजेंसी के साथ किए गए अनुबंध को तत्काल समाप्त किया जाए। एजेंसी की जा रही 233 चालकों एवं 356 परिचालकों के भर्ती पर रोक लगाई जाए। भविष्य में परिवहन निगम में एजेंसी प्रथा की योजना समाप्त हो। परिवहन निगम में कार्यरत संविदा चालक परिचालक को जिन्हें 240 दिन से अधिक हो गए हैं, उन्हें अनुबंध भरने की बाध्यता समाप्त हो। परिवहन निगम में 3500 विशेष श्रेणी, संविदा में कार्यरत चालक-परिचालक-कार्याशाला कर्मचरियों को नियमित किया जाय। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को हल्द्वानी बस स्टेशन में होने वाली क्षेत्रीय बैठक को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई है। कहा मांगे नही मानने पर कार्यबहिष्कार व धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में मंडल अध्यक्ष एल डी पालीवाल शाखा मंत्री दिनेश दुमका, नरेश पाल, जावेद अली, हर्षवर्धन ,प्रकाश यशपाल आर्य , पंकज जोशी, संतोष चंद्र, प्रेमचंद्र, किशन बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, प्रताप सिंह कौशल किशोर, सुरेखा शर्मा,
सुभाष चंद्र, राजेंद्र कुमार जाटव हरजीत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page