गरबा महोत्सव को लेकर की बैठक

ख़बर शेयर करें

भवाली। जीवन वर्षा कला संगम समिति ने धुनुची नृत्य और गरबा महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया।
बैठक में 22 व 23 अक्टूबर को महोत्सव करने का निर्णय लिया गया।कार्यक्रम के लिए सर्वसहमति से गरबा महोत्सव के लिए पिंकी नाइक को संयोजक और सह संयोजक मीना बिष्ट को बनाया गया। धुनुची नृत्य के लिए शिवानी श्रीवास्तव को संयोजक और सुधा आर्या को सह संयोजक जिम्मेदारी दी गई। समिति सचिव डॉ प्रगति जैन, उप सचिव बीना भगत ने बताया कि प्रति वर्ष होने वाले आयोजन को भी इस वर्ष भी भव्य रूप दिया जायेगा। समिति अध्यक्ष वर्षा ने बताया कि इस वर्ष विद्यालयों को भी प्रस्तुति के लिए बुलाया जायेगा।
इस दौरान कोषध्यक्ष पियूष आर्या, मीना बिष्ट, शिवानी आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page