युवा मोर्चा मण्डल ने शिमलखा सरस्वती शिशु मंदिर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद का लिया संकल्प
गरमपानी। युवा मोर्चा मंडल गरमपानी की टीम ने बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर शिमलखा का भ्रमण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की शिक्षा और आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण जिन विद्यार्थियों को फीस, पढ़ाई या अन्य शैक्षिक जरूरतों में परेशानी हो रही है, उन्हें चिन्हित कर यथासंभव सहयोग किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि श्री नीब करौली बाबा महाराज की प्रेरणा से क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा के लिए सकारात्मक पहल करने का अवसर मिला है। विद्यालय भ्रमण और व्यवस्थाओं की जानकारी उपलब्ध कराने में विनोद जलाल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विद्यालय की आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने पर भी विचार-विमर्श किया गया। युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने शिक्षा, सेवा और संस्कार के क्षेत्र में विद्यालय को हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजयुमो नैनीताल के जिला सह संयोजक शिवेंद्र कांडपाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य शुभांकर बिष्ट, मंडल महामंत्री राहुल तिवारी, उपाध्यक्ष लक्ष्य कार्की, मंत्री बालम चंद्रा, आईटी कोऑर्डिनेटर राहुल सिंह नेगी और भाजपा कार्यकर्ता युगांत सनवाल मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

