माइंड पावर यूनिवर्सिटी में गूंजा गणपति बप्पा का जयघोष, टॉपर्स का हुआ सम्मान
पांच दिवसीय गणेश उत्सव में भक्ति, प्रतिभा और उपलब्धियों का संगम
भीमताल। माइंड पावर यूनिवर्सिटी में पांच दिवसीय गणेश उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के साथ आयोजित उत्सव में गेम्स, फेस पेंटिंग, रंगोली एवं डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विजयी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
यूनिवर्सिटी टॉपर्स को मुख्य अतिथि चांसलर डॉ योगेश कुमार द्वारा सम्मानित किया। वर्ष 2025 की यूनिवर्सिटी टॉपर प्रीति कार्की को स्टूडेंट ऑफ़ द येयर 2025 तथा वर्ष 2026 की यूनिवर्सिटी टॉपर ट्विंकल यादव को स्टूडेंट ऑफ़ द एयर 2026 की ट्रॉफी प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न कक्षाओं के टॉपर्स को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में चांसलर डॉ. योगेश कुमार, प्रो-चांसलर डॉ. ब्रजेश कुमार, रजिस्ट्रार डॉ. हृदेश कुमार, वाइस चांसलर डॉ. श्वेता भोसले, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. पवन कुमार दसमाना, सलाहकार विश्वविद्यालय देवेंद्र सिंह बोहरा, डीन एकेडमिक डॉ. सुरेश कुमार यादव एवं फैकल्टी मेंबर्स कर्मचारी छात्र छात्राएं एंव विश्वविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
चांसलर डॉ. योगेश कुमार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए निरंतर मेहनत और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को AI एवं अन्य उभरते विषयों में ज्ञान और कौशल विकसित करने पर जोर दिया तथा गणेश उत्सव के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।
पांच दिवसीय आयोजन में भक्ति, संस्कृति, रचनात्मकता और शैक्षणिक उत्कृष्टता का सुंदर संगम देखने को मिला।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

