गैंगस्टर गैंग का सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की थी तैयारी

ख़बर शेयर करें

गैंगस्टर गैंग का सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की थी तैयारी
रामनगर। संगीन अपराधों में लिप्त गैंगस्टर गैंग के सरगना कौशल चिलवाल को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई प्रस्तावित थी और वह लगातार फरार चल रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के मार्गदर्शन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के मुताबिक 2 जून 2026 को जिलाधिकारी नैनीताल और एसएसपी नैनीताल के अनुमोदन के बाद कोतवाली रामनगर में कौशल चिलवाल समेत चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में कौशल चिलवाल को गैंग का लीडर बताया गया है।
आरोपी कौशल चिलवाल निवासी इंद्रा कॉलोनी, रामनगर (मूल निवासी ग्राम रीठा सिमायल, थाना भवाली क्षेत्र) के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल की ओर से उसे गुण्डा घोषित कर जिला बदर की कार्रवाई प्रस्तावित की गई थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि 18 जून को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली रामनगर पुलिस टीम ने कौशल चिलवाल को रेलवे के खाली मैदान, चोरपानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लगाया जनता दरबार, मौके पर सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page