गैंगस्टर आरोपी सनी की गोली मारकर कर दी हत्या

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर की सीमा से सटे गांव सुभाषनगर डिबडिबा में गुरुवार दोपहर गैंगस्टर एक्ट के आरोपी संदीप सिंह चौहान उर्फ सनी उर्फ सनिया (30) की गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। वह कुछ ही दिन पहले जमानत पर जेल से छूटा था। अपनी बेटी की दवा लेकर पैदल घर आ रहा था। तभी बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने सरेराह घेर लिया और फायरिंग कर दी। पांच गोलियां लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। उधर,देर शाम मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार नामजद समेत पांच पर केस दर्ज कर लिया है। हमलावरों ने अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने संदीप को रोका और तीन तमंचों से फायरिंग कर दी। संदीप पर बिलासपुर और उत्तराखंड में 20 मुकदमे दर्ज हैं।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page