धारी में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग का खेल, प्रशासन मौन
धारी। धारी क्षेत्र में संचालित शराब की दुकानों में खुलेआम ओवररेटिंग का मामला सामने आ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पहाड़पानी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर ग्राहकों से प्रति बोतल 20 से 40 रुपये तक अधिक वसूले जा रहे हैं। जहां निर्धारित मूल्य से ज्यादा दाम वसूले जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब दुकान संचालक सरकार के राजस्व के साथ-साथ ओवररेटिंग के जरिए अपना निजी खजाना भरने में लगे हैं। जिलेभर में ओवररेटिंग का यह “पैमाना” छलक रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है। कई बार इसको लेकर ग्राहकों और विक्रेताओं के बीच विवाद की स्थिति भी बन चुकी है, फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकांश दुकानों पर रेट लिस्ट तक प्रदर्शित नहीं की गई है। जहां रेट लिस्ट लगी भी है, वहां भी निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर शराब बेची जा रही है। इससे उपभोक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी धारी अंशुल भट्ट ने बताया कि मामले की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

