अतिक्रमण हटाने की चेतावनी के बाद व्यापारियों में अफरा तफरी

ख़बर शेयर करें

अतिक्रमण हटाने की चेतावनी के बाद लोगों में हड़क मच गया है।
आगामी शनिवार को किच्छा में तिक्रमण हटाने की चेतावनी के बाद व्यापारियों व अन्य कब्जाधारियों ने स्वयं अपना निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मौके पर पहुंच कर न्याय का भरोसा दिलाया है।
पीडब्लूडी विभाग ने हल्द्वानी रोड पर 158 अतिक्रमण चिन्हित किये है। जिसमे फड़, खोमचे, दुकान और कच्चे घर शामिल है।दिए गए नोटिस के अनुसार अतिक्रमण हटाने की समय सीमा शुक्रवार को पूरी हो रही है। शुक्रवार को व्यापारियों व अन्य कब्जाधारियों में हड़कंप की स्तिथि बनी रही। लोगो ने खुद ही अपने निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया। जिसके चलते हल्द्वानी मार्ग पर अफरा तफरी का माहौल बना है। लोग दुकानों व घरों से अपना सामान निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर ले जाते दिखे। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भी मौके पर प्रशासन से जल्द वार्ता करने का भरोसा दिलाया। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए भारी फोर्स की डिमांड की गई है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक भावनाओं से खेलने के बजाय सरकार अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखे, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page