भवाली। बुधवार को रामगढ़ अनुभाग के कुलेटी बीट में गागर श्यामखेत कूण मार्ग में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देवदार, काफल, बुराश प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ निवर्तमान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा व योग शिक्षक डॉ हेम चंद्र कपिल ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि पेड़ ही जीवन है। वन महोत्सव के अंतर्गत 7 जुलाई तक कार्यक्रम चलाया जाएगा। साथ ही लोगो को पौंधे लगाने के साथ संरक्षण की सपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान विशिष्ट भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश आर्या, कंचन साह, कमल किमाडी, मुकुल आर्या, पारस आर्या, अनिल उप्रेती, सुंदर लाल, गिरीश चंद्र, विपिन चंद्र, डिप्टी रेंजर दीप चंद्र जोशी, तिर्लोक सिंह शाही, जगदीश चंद जोशी, दीपक कुमार रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

