लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर बांटे फल

ख़बर शेयर करें

भवाली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में भवाली में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया।
पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं पीसीसी सदस्य खष्टी बिष्ट उत्तराखंड और नगर पालिका अध्यक्ष पंकज आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सैनिटोरियम मंदिर मेंपूजा-अर्चना कर राहुल गांधी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस दौरान भवाली सैनिटोरियम में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को फल एवं जूस वितरित किए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए सेवा भावना का संदेश दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैं। उनके विचारों से युवाओं और आमजन में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। इस अवसर पर धनी दुमका, जया कपिल, शेर सिंह बिष्ट, रोहित कुमार, आसमां परबीन, संगीता सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गैंगस्टर गैंग का सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की थी तैयारी

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page