भवाली में नेता प्रतिपक्ष के जन्मदिन पर मरीज़ो को बांटे फल

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के जन्मदिन पर सेनिटोरियम में मरीजों को जूस, फल का वितरण किया। यूथ कांग्रेस पूर्व जिलाउपाध्यक्ष अफसर अली के नेतृत्व में युवा कार्यकताओं ने मिष्ठान वितरण किया। जिसके बाद सेनिटोरियम में मरीज़ो को फल वितरण कर जल्द स्वास्थ्य लाभ होने के लिए प्राथना की। पूर्व जिलाउपाध्यक्ष अफसर अली ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के जन्मदिन पर मरीज़ो को फल जूस बांटकर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। इस दौरान अफसर पूर्व जिला उपाध्यक्ष अफसर अली, पारस चौहान, संजय टम्टा, तुषार कुमार, अंकित कुमार, दीपक आर्य, जतिन चौहान, हिमांशु आर्य, आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page