भवाली के नए कोतवाल बने हरपाल सिंह, संभाला कार्यभार

ख़बर शेयर करें

भवाली। मंगलवार को कोतवाली भवाली के नए कोतवाल हरपाल सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। जिसके बाद उन्होंने भवाली के व्यापारी व टैक्सी यूनियन संग बैठक की। इस दौरान हितेश साह समेत व्यापारियों ने उन्हें बाबा नीब करौरी का चित्र भेंट किया। बैठक के दौरान कोतवाल हरपाल सिंह ने कहा स्मैक के नशे को जड़ से खत्म करने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। इसलिए कोई भी स्मैक की तस्करी करता मिले। तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। वही साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी प्रकार के लालच में न आए। अच्छी तरह परख कर ही रुपयों का लेनदेन करे। इस दौरान दयाल आर्य, किशन अधिकारी, नरेश पांडे, हितेश साह, अफसर अली, पारस समेत कई लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page