रक्षाबंधन के अवसर पर लोहाघाट नौका संचालकों ने अनोखी पहल शुरू करी लोहाघाट की कोली ढेक झील में नौका संचालन करने वाले समस्त नौका संचालकों ने सभी माताओ बहनों को रक्षाबंधन के अवसर पर निशुल्क वोटिंग का तोहफा दिया नौका संचालक संघ के अध्यक्ष रोहित ढेक ने कहा 31 अगस्त रक्षाबंधन के अवसर पर सभी माताओ बहनों से लिए कोली ढेक झील में वोटिंग निशुल्क कराई जा रही है उन्होंने क्षेत्र की सभी माता बहनों से निशुल्क वोटिंग का आनंद लेने की अपील करी, वहीं क्षेत्र की माता बहनों ने निशुल्क वोटिंग का भरपूर आनंद लिया तथा सभी नौका संचालक भाइयों को धन्यवाद देते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी महिलाओं ने कहा नाव संचालकों का यह एक बहनों के लिए शानदार तोहफा है इसमें आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं भी निशुल्क वोटिंग का आनंद उठा रही है इस मौके पर गिरीशढेक ,मनीष देव ,सतीश मेहरा, विनोद ढेक,दीपक फर्त्याल , कलीम,लकी, अजय महरा आदि नौका संचालक मौजूद रहे
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

