कैंची धाम में हनुमान जयंती पर निशुल्क जूता स्टैंड का किया शुभारंभ

ख़बर शेयर करें
  • श्रद्धालुओं के लिए होगी सहूलियत

भवाली। प्रसिद्ध कैची धाम मन्दिर में धूम धाम से हनुमान जयंती मनाई गई। मन्दिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर भोग लगाया गया। वही मन्दिर समिति व व्यापारियों ने मिलकर श्रद्धलुओं की सुविधा के लिए जूता स्टैंड का शुभारंभ किया। हनुमान जयंती पर लोगो को प्रसाद दिया गया। शाम तक 8 हजार से अधिक भक्तो ने नीब करौरी बाबा के दर्शन किये। ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, पूर्व प्रधान दिनेश तिवारी, गिरीश तिवारी, नरेश तिवारी, धीरज तिवारी, मन्दिर के प्रदीप साह भयु ने बताया कि हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शनों के लिए पहुँच रहे हैं। जूता स्टैंड नही होने से सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब लोग स्टैंड में जूता रख कर मन्दिर दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page