भीमताल रावत फिजियोथेरिपिस्ट क्लिनिक में लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

ख़बर शेयर करें

भीमताल में मंगलवार को लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
भीमताल। सेंटर हॉस्पिटल हल्द्वानी के तत्वावधान में मंगलवार 28 अप्रैल को मल्लीताल भीमताल स्थित ब्लॉक रोड, बीएसएनएल कार्यालय के सामने रावत फिजियोथैरेपी सेंटर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।
शिविर में हल्द्वानी के सुप्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं जनरल फिजिशियन चिकित्सक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श देंगे। डॉ अंजली रावत ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।
बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर उचित सलाह दी जाएगी।
शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अंजलि रावत ने लोगों से समय पर पहुंचने का आग्रह किया है। वहीं सहयोगी के रूप में पूर्व सभासद आशा उप्रेती भी व्यवस्था में सहयोग करेंगी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page