डी०एस०एस० पाल नैनीताल पब्लिक स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, लगभग 250 लोगों की हुई स्वास्थ्य जाँच

ख़बर शेयर करें

श्यामखेत, नैनीताल। डी०एस०एस० पाल नैनीताल पब्लिक स्कूल, रामगढ़ रोड, श्यामखेत में आज सुपर स्पेशियलिटी आई क्यू हॉस्पिटल, हल्द्वानी, सेंट्रल हिमालयन रूरल एक्शन ग्रुप (चिराग) संस्था तथा श्री हरि डेंटल क्लीनिक, हल्द्वानी के संयुक्त सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के बच्चों सहित क्षेत्र के लगभग 250 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में निःशुल्क आँखों की जाँच, सामान्य रोगों के उपचार हेतु चिकित्सकीय परामर्श एवं दवा वितरण, रक्त की जाँच तथा दाँतों की जाँच, परामर्श एवं दवा वितरण जैसी स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। शिविर का उद्देश्य बच्चों एवं क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध

चिकित्सकीय टीम में चिराग संस्था की ओर से जनरल फिजिशियन डॉ० केतन आनंद (एम०बी०बी०एस०), फार्मासिस्ट श्री पुष्कर खाती, नर्सिंग स्टाफ कु० भावना बिष्ट, लैब टेक्नीशियन श्री प्रमोद जोशी एवं चीफ एक्जीक्यूटिव श्री नवीन पाण्डे शामिल रहे। वहीं, आई क्यू हॉस्पिटल, हल्द्वानी की ओर से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ० नितेश तिवारी एवं मार्केटिंग मैनेजर श्री अशोक राना उपस्थित रहे। श्री हरि डेंटल क्लीनिक, हल्द्वानी की ओर से दंत रोग विशेषज्ञ डॉ० पुष्पेन्द्र राव (बी०डी०एस०) एवं उनकी टीम ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख भीमताल श्री हरीश बिष्ट जी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त श्री नवीन न क्वीरा जी, श्री गिरीश जोशी जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

विद्यालय के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद डॉ० महेन्द्र सिंह पाल जी ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाली तीनों संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उनके प्रतिनिधियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आशीष पाण्डे ने सभी चिकित्सकों एवं सहयोगी टीम के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने आभार स्वरूप सभी चिकित्सकों एवं सहयोगी टीम को बाबा नीम करोली महाराज की तस्वीर भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना एक सराहनीय पहल है। भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य, जागरूकता और कल्याण के लिए प्रयास किए जाते रहेंगे।

विद्यालय परिवार ने स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाली सभी संस्थाओं, चिकित्सकों, अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page