शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने हल्द्वानी के एक शिक्षक से 20 लाख 38 हजार 165 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग से जुड़ा एक विज्ञापन देखा था। लिंक पर क्लिक करते ही उन्हें एक कथित व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां खुद को प्रतिष्ठित ब्रोकरेज कंपनी से जुड़ा बताते हुए निवेश के लिए प्रेरित किया गया।
जयकिशन पुत्र भोलाराम निवासी भगवानपुर जयसिंह हल्द्वानी ने बताया कि ग्रुप एडमिनों ने एक कथित ऐप डाउनलोड कराया और टाटा मोटर्स के शेयर में निवेश दिखाया। 27 नवंबर से 17 दिसंबर के बीच उनके एवं उसकी पत्नी के खातों से यूपीआई और आरटीजीएस से रकम कई खातों में ट्रांसफर कराई। ऐप पर मुनाफा दिखता रहा, लेकिन जब रकम निकासी की कोशिश की तो ब्रोकरेज व टैक्स के नाम पर और पैसे मांगे। 17 दिसंबर को पूरी राशि कथित आईपीओ में लगाने के बाद अतिरिक्त रकम की मांग की गई, तब ठगी का अहसास हुआ।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

