-पम्प हाउस में अराजकतत्वों ने की तोड़ फोड़
भवाली। नगर में पेयजल समस्या पहले से विकराल रूप लेती जा रही है। लगातार बढ़ रही गर्मी में लोगो को हफ्ते में एक दिन पानी नही मिल रहा है। वही अब पम्प हाउस में घुसकर पानी की चोरी व तोड़फोड़ की घटना से जल संस्थान परेशान है। यहां भीमताल रोड़ स्थित पम्प हाउस में अराजक तत्वों ने तोड़ फोड़ कर पम्प में नुकसान पहुँचाया है। साथ ही पानी की चोरी भी करने लगे हैं। जल संस्थान एई रवि डोभाल ने बाताया कि पम्प हाउस में घुसकर पानी की चोरी की जा रही है। इसके अलावा सरकारी कार्य मे बाधा पहुचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि तोड़ फोड़ करने वालो की जांच की जा रही है। जिसके बाद नामजद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

