नशीले इंजेक्शनों की तस्करी में चार गिरफ्तार, 25 नशीले व 25 एविल इंजेक्शन बरामद

ख़बर शेयर करें

नशीले इंजेक्शनों की तस्करी में चार गिरफ्तार, 25 नशीले व 25 एविल इंजेक्शन बरामद
हल्द्वानी। नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 नशीले इंजेक्शन और 25 एविल इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फरत्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नौ अगस्त को गौला रोखड़, जवाहर नगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चार संदिग्धों को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में समीर उर्फ चांद (25), जुबैर खान (25), मोहम्मद जावेद (26) और फरमान अली (22), सभी बनभूलपुरा क्षेत्र के निवासी हैं। आरोपियों के पास से कुल 25 बी-जीसिक (Buprenorphine Hydrochloride) इंजेक्शन और 25 एविल (Pheniramine Maleate) इंजेक्शन बरामद किए गए।
बरामदगी के आधार पर बनभूलपुरा कोतवाली में एफआईआर संख्या 130/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पहले भी दर्ज हैं मुकदमे: पुलिस के मुताबिक आरोपी जुबैर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तीन, मोहम्मद जावेद के खिलाफ दो और फरमान अली के खिलाफ एक मुकदमा पहले से दर्ज है। वहीं समीर उर्फ चांद के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में पूर्व में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
पुलिस टीम में निरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, महबूब अली और शिवम कुमार शामिल रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page