पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री अजय टम्टा का अपने संसदीय क्षेत्र में दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें


माननीय सांसद (लोकसभा) अल्मोड़ा व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री अजय टम्टा जी का अपने संसदीय क्षेत्र में दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय ने बताया कि अपने भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय सांसद महोदय का 4 अक्टूबर अपराह्न 5 बजे जनपद के मायावती आश्रम में आगमन होगा। उसके पश्चात वह 7.30 बजे चम्पावत सर्किट हाउस पहुंचेंगे और पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय जनों से भेंट वार्ता कर रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में ही करेंगे। अगले दिन गुरुवार 5 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे सर्किट हाउस चंपावत से विकास भवन में उनका आगमन होगा। तथा वहां वह जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। उसके पश्चात 2 बजे भाजपा कार्यालय चंपावत में पार्टी के साथियों से भेंट वार्ता कर अपराह्न 3 बजे चंपावत से प्रस्थान कर देवीधुरा में जन सम्पर्क करेंगे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page