कुमाऊं रेजिमेंट के पूर्व सैनिक फिर देश सेवा कर सकेंगे

ख़बर शेयर करें

टायर सैनिक फिर बनेंगे फौजी, डीएससी में होगी भर्ती

रानीखेत। कुमाऊं रेजिमेंट के पूर्व सैनिक फिर देश सेवा कर सकेंगे। यह भर्ती सात सितंबर से शुरू होगी। सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क (एसडी) के पदों के लिए आयोजित इस भर्ती में अभ्यर्थी की मेडिकल केटेगरी शेप-वन नर्धिारित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 28 सितंबर तक चलेगा नंदा देवी मेला

कुमाऊं और नागा रेजिमेंट केंद्र के भर्ती अधिकारी कार्यालय की से जारी वज्ञिप्ति में बताया गया है कि सिपाही जनरल ड्यूटी भर्ती में 30 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2026 तक सेवानिवृत्त हुए 46 साल से कम आयु के अभ्यर्थी ही प्रतिभाग करेंगे। उनकी सेवानिवृति की अवधि दो साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि सिपाही क्लर्क (एसडी) के लिए 30 सितंबर 2021 से 31 अगस्त 2026 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक भर्ती में शामिल होंगे। उनकी सेवानिवृति की अवधि पांच साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 48 साल से कम होनी चाहिए।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page