भवाली में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खष्टी बिष्ट ने किया क्रिकेट का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

भवाली में नगर पालिका मैदान में युवा एकता मध्य भवानी की तरफ से क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मैच भवाली डीजे बॉयज V/S खूपी बॉयज के बीच खेला गया,जिसमे खूपी विजय रही।
और दूसरा मैच सनातनी बॉयज V/S ग्रेफिक एरा मेहरागांव के बीच खेला गया।
सनातनी बॉयज की टीम से भावेश जोशी द्वारा 51 रन की बेहतरीन पारी खेली गई।जिसमे सनातनी बॉयज ने जीत प्राप्त की, और तीसरा मैच दाड़ी नाइन V/S नगर पालिका भवाली के बीच खेला गया जिसमें दाड़ी बॉयज द्वारा 54 रन मारे गए और नगर पालिका भवाली को दाड़ी बॉयज द्वारा 48 रन में ऑल आउट कर दिया गया।।। और आज की मुख्य अथिति पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ,श्रीमति खष्टी बिष्ट जी ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि , जिस तरह‌ शिक्षा मनुष्य का सर्वांगीण विकास करती है। उसी तरह खेल भी मनुष्य का शारीरिक एवं मानसिक विकास करती है। खेल से शरीर हष्ट पुष्ट बनता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।
आज हमारे देश के नेशनल इंटरनेशनल खिलाड़ीयों ने विदेशों में भारत के झंडे गाड़े हैं।
इसलिए कोई भी खेल को हल्के में ना लें। खेल में ही हुआ अपना भविष्य तलाश सकते हैं।
इस दौरान धनी दुमका जी और जानकी आर्या जी प्रीति बिष्ट,और व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री नरेश पंडे जी उपस्थित रहे।
और तीसरे मैच में माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री और शिक्षा मंत्री व वर्तमान में विधायक गदरपुर श्री अरविंद पांडे जी उपस्थित रहे।।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page