पूर्व शिक्षा मंत्री तथा गदरपुर विधायक ने चलाया सफाई अभियान

ख़बर शेयर करें

बेतालघाट- बेतालघाट के नौकुवा बुबु मन्दिर में आज पूर्व शिक्षा मंत्री तथा गदरपुर विधायक अरविन्द पाण्डेय द्वारा सफाई अभियान चलाया गया । इस दौरान कार्यकर्ता द्वारा अरविन्द पाण्डेय का जोरदार स्वागत किया गया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर विधायक अरविन्द पाण्डेय द्वारा कौशलेश्वर महादेव तथा नकुवा बुबु मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया। वही इस दौरान नकुवा बुबु मंदिर में अरविंद पाण्डेय द्वारा खिचड़ी भण्डारे में शिरकत की गई, जिसमे विधायक द्वारा लोगो को खिचड़ी का वितरण किया गया। वही इस दौरान अरिवंद पाण्डेय द्वारा लोगो को आने वाली 22 जनवरी को घरो को सजाने तथा इस दिन को दीपावली पर्व की तरफ बनाने की अपील की गई है।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख आनंदी देवी, रोहित तिवारी, अम्बा आर्य, दलीप बोहरा, सतीश नैनवाल इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page