रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और एक बार कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी लक्ष्मी राणा ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ईडी छापेमारी प्रकरण में कांग्रेस पार्टी की ओर से समर्थन नहीं मिलने के कारण इस्तीफा देने की घोषणा की है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को भेजे इस्तीफे में लक्ष्मी राणा ने कहा है कि वो 1998 से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी रही हैं, लेकिन हाल में उनके घर और प्रतिष्ठान पर हुई ईडी की छापेमारी में पार्टी की तरफ से उन्हें कोई सहयोग या समर्थन नहीं दिया गया। माहरा ने कहा कि लक्ष्मी राणा कांग्रेस नहीं छोड़ रही हैं, उन्होंने भावनाओं में आकर इस्तीफा देने की घोषणा की थी, लेकिन अब वो मान गई हैं। हालांकि लक्ष्मी ने कहा कि वह अपने फैसले पर अडिग हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

