पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर आज कैंची धाम में नीब करौरी बाबा के करेंगे दर्शन

ख़बर शेयर करें

कैंची धाम आज हर किसी के आस्था का केंद्र बन गया है। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर गुरुवार को कुमाऊं दौरे पर आ रहे हैं। वह पंतनगर में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद उनका कैंची धाम दर्शन के साथ ही नैनीताल और कौसानी भ्रमण का कार्यक्रम बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हनुमान अंश पार्ट-2 में दिखेगी कैंची धाम की दिव्यता,निर्माता अनुप्रिया नागर ने भवाली क्लार्क होटल में किया स्टे, की सराहना

सचिन और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर बृहस्पतिवार को इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-7156 से 11:50 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से उनके सीधे कैंची धाम जाने की संभावना है, जहां दर्शन के बाद उन्हें नैनीताल में प्रवास करना है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में एक मौत के बाद भी नहीं ली सुध, अब दूसरी मौत का इंतजार

तेंदुलकर परिवार के चार दिनी इस भ्रमण में रानीखेत, अल्मोड़ा, कौसानी और मुनस्यारी भी जाने की संभावना है। 31 मार्च को उन्हें इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 7157 से 12:30 बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरनी है। संवाद

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page