पूर्व मुख्यमंत्री ने सातताल में वनखंडी महाराज के दर्शन किए, सातताल में युवाओं ने किया स्वागत

ख़बर शेयर करें

भवाली। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने श्री श्री १००८ परम् श्रद्धेय स्वामी अखण्डानन्द सरस्वती बनखड़ी महाराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। देश समाज की सुख के लिए प्राथना की। माँ वन दुर्गा के शरण एवं देवी हिडिम्बा के दर्शन करने वर्तमान व पूर्व के प्रदेश, जिले व मण्डल पदाधिकारी जनों के व भीमताल के सभी मोर्चा अध्यक्ष व दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ताओ के साथ सातताल में स्तिथि पांडव कालीन हिडिंबा पर्वत पर पहुँचे।
दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओ एवं दर्शन को आये भक्तों के साथ उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया। विनोद पंत ने उन्हें मन्दिर के बारे में जानकारी देकर बताया कि महाबली भीम व देवी हिडिम्बा का विवाह व उनके पुत्र घटोतकक्ष का यहाँ जन्म हुआ था, यही से माँ दुर्गा ने हिडिम्बा को कुल्लू – मनाली की कुलदेवी बनाकर भेजा।सातताल में प्रियांशु कुमार व अन्य युवा कार्यकर्ताओ ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। और जन्तानकी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौपा।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

सातताल में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देते कार्यकर्ता

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page