पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस छोड़ी

ख़बर शेयर करें

महाराष्ट्र में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने विधानसभा और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। चव्हाण के त्यागपत्र के बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के करीब दस विधायक पाला बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पंचायती राज अधिकारियों के लिए एआई कार्यशाला का समापन

अशोक चव्हाण का दावा है कि उन्होंने अभी किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने के बारे में अंतिम निर्णय नहीं किया है। पर माना जा रहा है कि वह भाजपा में जा सकते हैं और इसके लिए भाजपा उन्हें राज्यसभा से नवाज सकती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे पत्र में 65 वर्षीय अशोक चव्हाण ने कहा कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को भी विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंपा। अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने से कुछ दिन पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी पार्टी छोड़ी दी थी। अशोक चव्हाण मराठावाड़ा क्षेत्र में नांदेड क्षेत्र से आते हैं। उनके पिता दिवंगत शंकरराव चव्हाण भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। अशोक चव्हाण ने मुंबई में आदर्श आवासीय घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर 2010 में सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page