धनियाकोट स्कूल में एसएमसी एवं पीटीए का गठन

ख़बर शेयर करें

धनियाकोट स्कूल में एसएमसी एवं पीटीए का गठन
धनियाकोट। राजकीय इंटर कॉलेज धनियाकोट में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) एवं अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) का गठन किया गया। शनिवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से हेम कंवर को एसएमसी अध्यक्ष तथा लापांगा सिंह पिनारी को पीटीए अध्यक्ष चुना गया। वहीं पीटीए सचिव पद पर मदन सिंह जलाल को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश राम कर्नाटक ने अभिभावकों से विद्यालय एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोग की अपील की। उन्होंने विभिन्न माध्यमों से वर्षभर चलाए जाने वाले विद्यालय विकास कार्यों की जानकारी भी अभिभावकों को दी। वर्ष 2025-26 के बोर्ड परीक्षा परिणाम एवं छात्रों के लिए विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में भी जानकारी साझा की गई।
बैठक में अभिभावकों ने बच्चों को समय से विद्यालय भेजने तथा उनकी शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान देने की बात कही। वहीं पीटीए अध्यक्ष लापांगा सिंह पिनारी ने विद्यालय के विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर शिक्षक एवं अभिभावक सहित प्रकाश चंद्र, धापू प्रकाश, मोहन सिंह, नीमा महतोलिया, विनोद कुमार जायसवाल, आशा देवी आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page