वन दरोगा की सरकारी क्वाटर में मौत

ख़बर शेयर करें

कोटाबाग में तैनात एक वन दरोगा शुक्रवार सुबह सरकारी कमरे में अचेत अवस्था में मिले। उन्हें नजदीकी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से शांतिपुरी नंबर-3, पंतनगर यूएस नगर निवासी पूरन चंद्र आर्या पुत्र कुंदन राम कोटाबाग में वन विभाग में दरोगा पद पर तैनात थे। गुरुवार रात पूरन खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। शुक्रवार को काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए तो कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। कोटाबाग पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पूरन अचेत पड़े हैं। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page