चोपड़ा में वन अग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन
नैनीताल। चोपड़ा वन पंचायत व नलेना में वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा के नेतृत्व में अग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। सरपंच कमलेश जीना ने भी ग्रामीणों के साथ मिलकर आग नही लगने की सुरक्षा को लेकर प्रयास करने को कहा गया। वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने कहा कि जंगलों को आग से बचाने के लिए ग्रामीणों का साथ भी जरूरी होता है। वह विभाग ने कंट्रोल बर्निंग कर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। अब मिलकर जंगलों को बचाने का प्रयास करना है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

