भवाली में वन विभाग ने गुलदार से बचाव के लिए चलाया जागरूकता अभियान

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ने लगा है। हरसोली क्षेत्र के बाद गुलदार हर दिन रेहड़ क्षेत्र में पालतू जानवरों को अपना शिकार बना रहा है। गुलदार की धमक से परेशान लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की। स्थानीय किशन अधिकारी ने बताया कि गुलदार की दहशत से वार्डो के बच्चे स्कूल ट्यूशन नही जा रहे हैं। इन दिनों बच्चों को शाम के समय खेलने को घर से बाहर नही भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगो के सीसीटीवी कैमरे में आये दिन गुलदार घरों की छतों में नजर आ रहा है। वह दरोगा सूरज बिष्ट ने कहा कि गुलदार व बंदरो के आतंक से बचाव के लिए क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक भावनाओं से खेलने के बजाय सरकार अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखे, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page