सरकारी विभागों में पहली बार महिला ड्राइवर की भी नियुक्ति

ख़बर शेयर करें

सरकारी विभागों में पहली बार महिला ड्राइवर की भी नियुक्ति हो सकती है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित वाहन चालक परीक्षा की अनंतिम मेरिट लिस्ट में महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं। दस्तावेज सत्यापन प्रकिया पूरी करने के बाद आयोग जल्द ही संबंधित विभागों को नियुक्ति की सिफारिश करने जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 2021 में विभिन्न विभागों में वाहन चालक के कुल 172 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। पेपर लीक विवाद के कारण उक्त भर्ती पर लंबे समय तक संशय रहा, लेकिन अब भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। आयोग ने इस भर्ती में लिखित परीक्षा के लिए 25 और ड्राइविंग टेस्ट के 75 अंक रखे थे। इसमें कई महिला अभ्यर्थी भी शामिल हुईं, ड्राइविंग टेस्ट झाझरा स्थित ट्रेनिंग स्कूल में हुआ, ड्राइविंग टेस्ट के लिए आयोग ने आईटीबीपी की ओर से यूएन शांति सेना के वाहन चालकों को प्रशिक्षण देने वाले विशेषज्ञों की सेवाएं ली। इसी आधार पर अब आयोग इस परीक्षा की मेरिट लिस्ट प्रकाशित कर चुका है, जिसमें महिला अभ्यर्थियों के भी नाम शामिल हैं। अंतिम चरण में आयोग दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर रहा है, इसके बाद अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि जल्द अंतिम चयनित अभ्यर्थियों की चयन सूची संबंधित विभागों को भेज दी जाएगी। उक्त भर्ती वन विभाग, राजभवन, राजस्व, राज्य सम्पति जैसे विभागों के लिए आयोजित की गई है

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page