-नगर पॉलिका शहीद महेश रावत की स्मृति में 10 लाख से बनाएगी उनके घर तक सड़क
भवाली। भारत सरकार द्वारा देश के सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरो के सम्मान एव श्रद्धांजलि देने के लिये आरम्भ किए गये “मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अन्तर्गत नगर पालिका ने विरो का वन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया। शुभारम्भ करते हुये नगर के दो शहीद परिवारों को स्व० सतीश लाल साह अमृत सरोवर में शहीद सेना मेडल शिवराज सिंह निगल्टिया व महेश रावत के शिला फलकम का अनावरण का परिवारों ने नगर पालिका परिवार के साथ लोकापर्ण किया। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार व समस्त पालिका परिवार द्वारा शहीद सेना मेडल शिवराज सिंह की पत्नी दुर्गा निगल्टिया व शहीद महेश रावत के पिता कुन्दन सिंह रावत का माल्यापर्ण कर सम्मान किया गया। शहीदों की याद में स्व० सतीश लाल साह अमृत सरोवर में पौधा रोपण किया गया। वही शहीद परिवार द्वारा उनके घर से कलश में लाई गई मिट्टी व अमृत सरोवर की मिट्टी को पालिका को सौपा गया। पन्त स्टेट भवाली निवासी शिवराज सिंह 19 कुमाउ रेजिमेन्ट जम्मू कश्मीर कुपवाडा में 7 फरवरी 1996 को आपरेशन रक्षक में शहीद हुवे थे। वही पन्त स्टेट निवासी 6 कुमाउ रेजिमेन्ट में सिपाही महेश सिह रावत का हरदोई में सेवाकाल के दौरान 7 अगस्त 1999 में दुर्घटना में निधन हो गया था। उस समय उनकी तैनाती आसाम में थी। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने रावत परिवार से कहा कि पन्त स्टेट, शहीद महेश सिंह रावत की स्मृति में नगर पालिका भवाली द्वारा उनके आवास तक लगभग 10 लाख की लागत से मोटर मार्ग की स्वीकृति करते हुवे उसकी निविदा जारी कर दी गई है। और शिघ्र ही शहीद महेश रावत की स्मृति में मोटर मार्ग का कार्य शुरू कर दिया जायेगा। इस दौरान लिपिक पंकज जोशी, प्रियका जोशी, इन्द्र कपिल, गौरव सिंह नेगी, पंकज आर्या व अजय आर्या, गणेश पाण्डे, रमेश भट्ट, राकेश तिवारी, रोहित कुमार, विनोद नैनवाल, संजय कुमार आदि ने रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

