112 में लूट की दी गलत सूचना पुलिस ने काटा 5 हजार का चालान

ख़बर शेयर करें

काठगोदाम थाने के डायल 112 में एक व्यक्ति ने 3 लाख 23 हजार लूट की सूचना दी। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीमों ने दबिश देकर सभी को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि लेनदेन के कारण फंसाने की मंशा से झूठी सूचना दी गई थी। पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति का 5 हजार रुपये का चालान काटा।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

एसओ प्रमोद पाठक ने बताया रविवार दोपहर 1 बजकर 37 मिनट में गौलापार मूल सहसपुर बिजनौर यूपी के मोहम्मद कादिर का डायल 112 में फोन आया। गौलापार में बसंत भूसा स्टोर के पास स्थित उसके कैफे पर 25-30 लड़कों ने आकर उससे 3 लाख 23 हजार रुपये की लूट कर ली तथा नम्बर प्लेट बदलकर गाड़ी भी ले गए। उन्होंने तत्काल एसआई फिरोज आलम को मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने शिकायतकर्ता के आधार पर विपक्षी लड़कों को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि दोनों पक्षों के बीच पैसे के लेन देन का मामला था। शिकायतकर्ता ने खुद पैसे दिए थे, जिसकी विपक्षी ने पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग की थी। जांच में झूठी सूचना पाई गई, इसके बाद पुलिस ने कादिर का 5 हजार रुपये का चालान किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page