भवाली। नगर में माँ नंदा सुनंदा महोत्सव का बुधवार से आगाज हो गया है। गुरुवार को पौराणिक देवी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। रानीखेत, रामगढ़, नैनीताल, भीमताल रोड़ में नगर भृमण के किया गया। सैकड़ो महिलाओ ने यात्रा का हिस्सा बन माँ के जयकारे लगाए। नाच गाने छोलिया नृत्य ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। पुजारी मोहन चन्द्र कपिल ने बताया कि गुरुवार रात से ही माँ की मूर्ति बनाई जाएगी। 22 को माँ नंदा सुनंदा मूर्ति निर्माण श्रृंगार किया। जाएगा। 23 को माँ नंदा सुनंदा में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। हर रोज भोग आरती होगी। 27 को सुबह कन्या पूजन आरती भोग के बाद दोपहर 2 बजे डोला नगर भृमण को उठाया जाएगा। देर शाम 7 बजे मूर्ति विसर्जन की जाएगी। इस दौरान कैलाश चन्द्र सुयाल, नरेश पाण्डे, मोहन सिंह बिष्ट, प्रकाश आर्या, नीरज सिंह अधिकारी, कंचन सुयाल, लोकेश जोशी, तरुन जोशी, गणेश पंत, पंकज अद्वेती और सैकड़ो महिलाएं रही।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

