भवाली। नगर में आगामी लोकसभा निकाय चुनाव को लेकर कोतवाली पुलिस, सीआरपीएफ ने फ्लैग मार्च निकाला। रानीखेत रोड़, भीमताल रोड़, नैनीताल रोड़, रामगढ़ रोड़ तक फ़्लैग मार्च निकाला गया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि चुनाव के समय शांति व्यवस्था रहे इसको लेकर फ़्लैग मार्च निकाला गया। लोगो से शांति व्यवस्था बनाने कानून व्यवस्था का पालन करने की अपील की। कहा कि कानून का पालन नही करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान कोतवाल हरपाल सिंह एसएसआइ रमेश बोहरा और एक प्लाटून सीआरपीएफ फोर्स रही।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

