पाँच उपद्रवी गिरफ्तार, साक्ष्यों के आधार पर किये जा रहे चिन्हित

ख़बर शेयर करें

थाना बनभूलपुरा, हल्द्वानी क्षेत्र में अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण के दौरान हुई घटना के संबंध में एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वर्तमान में स्थिति हमारे कंट्रोल में है, इसीलिए थाना बनभूलपुरा और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में लोगों की आवश्यकताओं को देखते हुए कर्फ्यू में नरमी बरती गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

उन्होंने कॉन्फ्रेंस में बताया कि बनभूलपुरा दंगे में पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं, अच्छी बात यह है कि अभियान में शामिल सभी पुलिसकर्मी, निगमकर्मी, प्रशासन कर्मचारी/अधिकारी सुरक्षित वापस आये हैं।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने का कार्य किया जा रहा है। अब तक 05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। कानून व्यवस्था भंग करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अशांति फैलाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

एसएसपी ने बताया कि अवैध निर्माण का कार्य अब्दुल मलिक के द्वारा किया गया था, जो इस केस में नामजद भी है, जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा बनभूलपुरा थाने में जिन उपद्रवियों द्वारा आगजनी का कार्य किया गया है, उनके खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे पंजीकरण की नई नियमावली से छोटे कारोबारियों पर न पड़े अतिरिक्त बोझपंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया सरल व पारदर्शी बनाने की उठाई मांग

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि अब तक नगर निगम और पुलिस प्रशासन द्वारा कुल 03 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जाएगी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page