गांजे की पुड़िया बनाते पांच तस्कर गिरफ्तार7.553 किलो गांजा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और बिक्री में प्रयुक्त पन्नियां बरामद

ख़बर शेयर करें

गांजे की पुड़िया बनाते पांच तस्कर गिरफ्तार
7.553 किलो गांजा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और बिक्री में प्रयुक्त पन्नियां बरामद
रामनगर। नशा मुक्ति अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने गुल्लरघट्टी क्षेत्र में छापेमारी कर दो महिलाओं समेत पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और गांजे की पुड़िया बनाने में इस्तेमाल होने वाली पन्नियां बरामद की हैं।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस टीम ने 14 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर गुल्लरघट्टी नई बस्ती में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कामेश त्यागी के कमरे से 800 ग्राम गांजा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व पन्नियां मिलीं। उसे गांजे की पुड़िया बनाते हुए पकड़ा गया। विजय सागर के कब्जे से 465 ग्राम और भरत उर्फ बब्लू के कमरे से 975 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
वहीं नाजिया के कब्जे से 3.798 किलो और नगमा के कब्जे से 1.405 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों महिलाएं भी गांजे की पुड़िया बनाने में संलिप्त थीं।
पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रामनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी कामेश त्यागी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। कार्रवाई एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में की गई।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page