नैनीताल में मिला पांच माह का भ्रूण पुलिस जांच में जुटी

ख़बर शेयर करें

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। नैनीताल नगर के स्टाफ हाउस वार्ड क्षेत्र में रविवार को सीवर की सफाई के दौरान एक मेनहोल से लगभग पांच माह का भ्रूण बरामद हुआ। इस हृदयविदारक दृश्य को देख सफाईकर्मी हतप्रभ रह गए, वहीं सूचना पर जुटी भीड़ के बीच हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खेलों में आरुषि नेगी ने जीता स्वर्ण पदकअंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान

पुलिस के अनुसार, जलसंस्थान विभाग द्वारा नगर की पुरानी सीवर लाइनों की सफाई का कार्य चल रहा था। रविवार को जब सफाईकर्मी एक मेनहोल का ढक्कन खोल रहे थे, तो उन्हें भीतर एक भ्रूण दिखाई दिया। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय सभासद रमेश प्रसाद और स्नोव्यू वार्ड के सभासद जितेंद्र पांडे उर्फ जीनू को दी गई। दोनों जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस को अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे का पंजीकरण अब हर पांच साल में कराना होगा रिन्यू, 31 दिसंबर तक पुराने कारोबारियों को मौका

सूचना पर मल्लीताल कोतवाली से एसआई आशा बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और भ्रूण को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में यह भ्रूण लगभग पांच माह का पुरुष प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि इसे बीती रात या सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सीवर में फेंका गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आरोही में श्री हरिकृष्ण त्रिवेदी मेमोरियल परियोजना का पांचवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

फिलहाल भ्रूण को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए बीडी पांडे अस्पताल से हल्द्वानी भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस गंभीर मामले में शामिल व्यक्ति की पहचान कर जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad

You cannot copy content of this page