-शटल सेवा से कैंची धाम भेजे श्रद्धालु
-मुख्यमंत्री के आदेश का नही हो रहा पालन
भवाली। रविवार को सुबह से शाम तक भीमताल, नैनीताल, की सड़को में जाम लगतस रहज़। भीमताल रोड़ में पाँच किमी लंबे जाम से यात्री दिन भर परेशान रहे। कई पर्यटक जाम के डर से वापस चले जीएम कोतवाली पुलिस ने जाम को देखते हुए रामलीला मैदान में वहानो को खड़ा किया। जिसके बाद शटल सेवा चलाकर भक्तों को कैची धाम भेजा गया।
कैंची धाम में पर्यटक नीब करौरी बाबा के दर्शनों के लिए हजारों की संख्या में शाम तक भक्त पहुँचते रहे। पुलिस जाम खुलवाती रही। कैची मन्दिर के प्रदीप साह ने बताया कि 10 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा के दर्शन किये। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल ने बताया कि वीकेंड के चलते 80 फीसदी बुकिंग होटलों में रही। देर शाम तक होटल के लिए फोन आते रहे। कहा आगामी वीकेंड को लेकर पुलिस को जाम की समस्या के लिए यातायात रूट प्लान बनाने की जरूरत है। कोतवाली हरपाल सिंह ने बताया कि लगातार तीन दिन के वीकेंड को देखतें हुए भारी वाहनों की नो एंट्री की गई है। वही रविवार को भीड़ बढ़ने से पर्यटकों के वाहनों को रामलीला मैदान में खड़ा कर शटल सेवा से कैची धाम भेजा गया।
मुख्यमंत्री के आदेश का नही हो पा रहा पालन
भवाली। नगर में जाम का मुख्य कारण अल्मोड़ा सड़क में दीवार का गिरना है। पिछले चार पाँच महीनों से एनएच दीवार नही बना पाया। जिसके चलते कैची धाम आने वाले पर्यटकों को घण्टो जाम में खड़ा होना पड़ता है। कैची ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश की भी विभाग अहवेहलना कर रहा है। जल्द सड़क बनाने को आदेश दिए गए हैं। लेकिन विभाग दीवार नही बना पाए रहा है। उन्होंने कहा जिससे कैची धाम तक जाम की स्थिति बन रही है। प्रोजेक्ट मैनेजर नारायण सिंह खाती ने बताया कि एक हफ्ते में दीवार ठीक कर दी जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

