रामगढ़ में पाँच दिवसीय हिमालय हाट कार्यक्रम का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

धारी।

आरोही संस्था एवं क्षेत्रीय समुदाय के सहयोग से आयोजित 5 दिवसीय ग्रामीण हिमालयन हाट का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, कुलपति सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा द्वारा ग्राम प्यूड़ा, रामगढ़, में किया गया।

उनके द्वारा ऊना स्मृति वन, सतोली में स्व0 रतन टाटा एवं स्व0 डॉ आर. एस. रावल की स्मृति में पौध रोपित किया गया। इसके पश्चात हाट मेला प्रांगढ़ में दीप प्रज्वलित कर पॉच दिवसीय ग्रामीण हिमालयन हाट का विधिवत शुभारंभ करने के पश्चात विभिन्न गैर सरकारी संगठनों स्वायत्त समुहों, स्वयं सहायता समूहों, उद्यमियों एवं सरकारी स्टालों का अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की महिला की हल्द्वानी में वाहन की टक्कर से मौत

कार्यक्रम के दौरान आरोही बाल संसार के बच्चों द्वारा छोलिया नृत्य एवं विभिन्न कुमाऊंनी लोक नृत्य प्रस्तुत किये।
मुख्य अतिथि के कर-कमलों द्वारा आरोही की संक्षिप्त परिचय पत्रिका का विमोचन किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन में हाट जैसे कार्यक्रम के माध्यम से संस्कृति एवं धरोहर का संरक्षित करने के प्रयास की प्रंशसा की तथा आरोही द्वारा स्थानीय समुदाय के सहयोग से 21वे हाट को सहभागिता को एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन में युवाओं एवं बच्चों से अपील करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही मुल्यों एवं धरोहर को संरक्षित करने में सक्षम है।
संस्था के अधिशासी निदेशक, डॉ पंकज तिवारी ने उपस्थित जन समुदाय का स्वागत करते हुए आरोही द्वारा संचालित स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, प्राकृतिक संसाधन संरक्षण कार्यक्रमों को संयुक्त राष्ट्र के सत्त विकास लक्ष्यों को धरातल पर परिलक्षित करने की दिशा में लगभग 500 गांवों में संस्था प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

इस अवसर पर श्रीमती निर्मला जीना, श्रीमती पुष्पा नयाल, दीपा कबडवाल, चन्द्रशेखर, नरेन्द्र बिष्ट, यशपाल आर्य, देवेन्द्र नयाल, समिरन त्रिपाठी, कविकुमार, चन्द्रकला बिष्ट, बृजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page