भवाली में फर्स्ट रिस्पॉन्डर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, 150 चालकों को दिया गया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

ख़बर शेयर करें

150 चालकों को दिया गया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

भवाली। परिवहन विभाग हल्द्वानी की टीम द्वारा आरटीओ श्री अरविंद पांडेय के निर्देशानुसार भवाली रोडवेज बस स्टैंड पर फर्स्ट रिस्पॉन्डर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के समय तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए चालकों व वाहन स्वामियों को प्रशिक्षित करना रहा।

इस अवसर पर भवाली टैक्सी यूनियन, उत्तराखंड रोडवेज के चालकों एवं वाहन स्वामियों को दुर्घटना होने पर फर्स्ट रिस्पॉन्डर की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। एसडीआरएफ की टीम द्वारा बताया गया कि दुर्घटना की स्थिति में सर्वप्रथम पुलिस एवं एम्बुलेंस को कैसे सूचित किया जाए, उपलब्ध संसाधनों से स्ट्रेचर तैयार कर घायलों को सुरक्षित तरीके से एम्बुलेंस तक कैसे पहुंचाया जाए तथा अवचेतन घायल को सीपीआर किस प्रकार दी जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 150 वाहन स्वामियों एवं चालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सहायक उपनिरीक्षक श्री अनिल कार्की, चंदन सुपलियाल, परिवहन आरक्षी सुनील कुमार, रोहित, गीता, निधि, गौरव एवं कविता ने भी सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

इसके अतिरिक्त चालकों का नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। वहीं एआरटीओ श्री जितेन्द्र सिंगवान एवं टीटीओ श्री पवन कुमार ने फर्स्ट रिस्पॉन्डर प्रशिक्षण की आवश्यकता एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर चालकों को संबोधित करते हुए सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में टैंपो ट्रैवलर दुर्घटना मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कार्यक्रम को सफल बनाने में एजीएम भवाली श्री मधुसूदन मिश्रा, कुमाऊं टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष श्री मनोज भट्ट, श्री महेश पांडे, भवाली टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष श्री कृष्ण आजाद, उपाध्यक्ष श्री संजय लोहनी, भीमताल टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष श्री रोहित कुमार सहित भवाली टैक्सी यूनियन के अन्य पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page