भवाली रेहड़ गोशाला में लगी आग, मवेशी झुलसे

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के रेहड़ क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक गोशाला में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोशाला जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार रेहड़ निवासी पुष्पा देवी की गोशाला में एक गाय और तीन बछियाएं बंधी हुई थीं। शाम को गोशाला से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने उन्हें सूचना दी। इस पर पुष्पा देवी तुरंत मौके पर पहुंचीं और अपनी जान की परवाह किए बिना आग की लपटों के बीच घुसकर सभी मवेशियों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी शीलू कुमार भी युवाओं के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। वही जल संस्थान के जेई गोपाल कार्की ने पाइपलाइन खोलकर आग बुझाने में कड़ी मशक्कत की। हालांकि तेज हवा और लपटों के कारण गोशाला पूरी तरह जल गई। पीड़िता पुष्पा देवी ने बताया कि आग में उनकी गाय और बछियाएं झुलस गई हैं। मवेशियों के हाथ, पैर और कान जल गए हैं। उन्होंने बताया कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची।
वहीं एफएसओ अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दमकल वाहन के मौके पर पहुंचने तक आग बुझ गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा,देर रात अनियंत्रित होकर डंपर गहरी खाई में गिरा

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page