कैंची धाम में फिल्मी सितारों ने टेका माथा

ख़बर शेयर करें

अभिनेता राजपाल यादव और हेमंत पाण्डे ने नीब करौरी बाबा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

भवाली। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में सोमवार को उस समय श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव और अभिनेता हेमंत पाण्डे नीब करौरी बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे। दोनों कलाकारों ने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा से आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने उन्हें देखा तो उत्सुकता और उत्साह का माहौल बन गया। कई भक्तों ने दोनों अभिनेताओं के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। राजपाल यादव और हेमंत पाण्डे ने बाबा नीब करौरी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि कैंची धाम में आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया और श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत भी की। कैंची धाम देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां समय-समय पर फिल्म जगत, राजनीति, उद्योग और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रसिद्ध हस्तियां बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचती रही हैं। इस दौरान प्रबंधक प्रदीप साह, पूर्व प्रधान पंकज निगलटिया आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page