प्रेमचंद जयंती पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

ख़बर शेयर करें

भवाली। कुमाऊँ विश्वविद्यालय की रामगढ़ स्थित महादेवी वर्मा सृजन पीठ द्वारा युगदृष्टा उपन्यासकार प्रेमचंद के 143 वें जन्मदिन पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढुँगसिल, भीमताल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा प्रेमचंद के जीवन एवं उनकी कहानियों के पात्रों से संबंधित चित्र बनाये गये। विजयी प्रतियोगियों को महादेवी सृजन पीठ के आगामी आयोजन में पुरस्कृत किया जायेगा। इस अवसर पर महादेवी सृजन पीठ के निदेशक प्रो शिरीष कुमार मौर्य, शोध अधिकारी मोहन सिंह रावत, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ढुँगसिल, भीमताल की प्रधानाध्यापिका आनन्दी गुणवन्त, शिक्षिका संतोष जोशी, प्रशिक्षु शिक्षिका दीप्ति आर्या, अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन के के सी जोशी आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page