फ़िल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी ने परिवार संग जांट्स रेस्टोरेंट में बिताया सुकून भरा समय

ख़बर शेयर करें

फ़िल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी ने परिवार संग जांट्स रेस्टोरेंट में बिताया सुकून भरा समय
भीमताल। प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी ने अपने पारिवारिक प्रवास के दौरान भीमताल क्षेत्र के खुटानी स्थित जांट्स रेस्टोरेंट में कुछ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट की बेहतरीन व्यवस्था, स्वादिष्ट व्यंजन और शांत वातावरण की सराहना की।
रेस्टोरेंट प्रबंधक विनीत बोहरा एवं आदित्य बोहरा ने अभिनेता मनोज वाजपेयी से आत्मीय मुलाकात की। बातचीत के दौरान अभिनेता ने जांट्स रेस्टोरेंट की सेवाओं, आतिथ्य और स्थानीय व्यंजनों की प्रशंसा करते हुए इसे पर्यटकों के लिए एक उत्कृष्ट स्थान बताया।
मनोज वाजपेयी की सादगी और सहज व्यवहार से वहां मौजूद स्टाफ व स्थानीय लोग काफी प्रभावित दिखे। उनके आगमन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और यह क्षण यादगार बन गया।
प्रबंधन ने अभिनेता के आगमन को गौरवपूर्ण बताते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page